होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

वायरल वीडियो ने खोली सरकारी दावों की हकीकत, मौत के रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, August 5, 2026 4:42 AM

सागर। एक ओर सरकार शिक्षा और ग्रामीण विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं सागर जिले के रहली विकासखंड की बेरेखेड़ी कला ग्राम पंचायत से आई तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां स्कूली बच्चे रोजाना तेज बहाव के बीच जर्जर पुलिया पार कर अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोपरा नदी पर बनी पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। कई बार शिकायत और मरम्मत की मांग के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। मजबूरी में बेरेखेड़ी कला और मेघनगर के छात्र-छात्राएं इसी खतरनाक रास्ते से स्कूल जाने को विवश हैं।

देखे वायरल वीडियो-

मध्य प्रदेश के सागर जिले में विकास के दावों के बीच ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल बुनियादी सुविधाओं की तस्वीर सामने आई है। रहली विकासखंड के बेरेखेड़ी कला में स्कूली बच्चे रोजाना क्षतिग्रस्त पुलिया से होकर जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोपरा नदी की पुलिया लंबे समय से जर्जर है और इसकी मरम्मत की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है, फिर भी बच्चों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। मामला तूल पकड़ने के बाद अधिकारियों ने पुलिया का निरीक्षण कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment