होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

व्हाट्सऐप पर शादी का कार्ड खोलते ही बिजनेसमैन के खाते से उड़ गए 5 लाख

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, May 11, 2026 9:20 AM

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक बिजनेसमैन साइबर ठगी का शिकार हो गया। व्हाट्सऐप पर आए शादी के फर्जी निमंत्रण कार्ड को डाउनलोड करते ही उसके खाते से करीब 5 लाख रुपये निकाल लिए गए।

बेंगलुरु में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यवसायी को व्हाट्सऐप पर आया शादी का फर्जी निमंत्रण खोलना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने APK फाइल के जरिए उसके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर कुछ ही मिनटों में खाते से करीब 5 लाख रुपये उड़ा लिए। जानकारी के मुताबिक, बिजनेसमैन के व्हाट्सऐप पर एक शादी का निमंत्रण भेजा गया था। मैसेज में लिखा था कि “हम आपको अपनी शादी में आमंत्रित कर रहे हैं, कृपया पूरी जानकारी के लिए अटैचमेंट डाउनलोड करें।” अटैचमेंट APK फाइल के रूप में था, जिसे पीड़ित ने असली कार्ड समझकर डाउनलोड कर लिया। जैसे ही APK फाइल डाउनलोड हुई, साइबर ठगों को मोबाइल की गोपनीय जानकारी और बैंकिंग एक्सेस मिल गया। इसके बाद 16 अप्रैल 2026 की सुबह 4:45 बजे से 4:54 बजे के बीच कई UPI ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 5,00,440 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को आशंका है कि इसी तरह के फर्जी शादी कार्ड कई मोबाइल यूजर्स को भेजे गए हैं और यह एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का हिस्सा हो सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि व्हाट्सऐप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाली किसी भी अनजान APK फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment