Victory Sign वाली सेल्फी बन सकती है खतरा! AI से चुराए जा सकते हैं Fingerprints
नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया पर फोटो खिंचवाते समय Victory या Peace Sign दिखाना अब आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि AI तकनीक की मदद से हैकर्स तस्वीरों से फिंगरप्रिंट डेटा चुरा सकते हैं।
अगर आप फोटो खिंचवाते समय अक्सर Victory या Peace Sign दिखाते हैं, तो अब सतर्क हो जाइए। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि AI तकनीक की मदद से हैकर्स आपकी तस्वीरों से फिंगरप्रिंट चुरा सकते हैं, जिससे पहचान चोरी और साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ सकता है। आज सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर करना आम बात है। लोग अक्सर कैमरे के सामने दो उंगलियां दिखाकर Victory Sign बनाते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यही आदत अब खतरनाक साबित हो सकती है। साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ ली चांग ने एक टीवी शो में दिखाया कि AI और फोटो एन्हांसमेंट टूल्स की मदद से किसी व्यक्ति की उंगलियों के निशानों को तस्वीरों से निकाला जा सकता है। उन्होंने एक सेलिब्रिटी की सेल्फी का उदाहरण देते हुए बताया कि कैमरे की तरफ दिखाई गई उंगलियों से काफी हद तक Fingerprint Data हासिल किया जा सकता है।
कितनी दूरी से हो सकती है चोरी?- एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर फोटो करीब 1.5 मीटर की दूरी से ली गई हो और उंगलियां साफ दिखाई दे रही हों, तो फिंगरप्रिंट आसानी से निकाले जा सकते हैं। यहां तक कि 3 मीटर दूर से ली गई तस्वीरों में भी AI की मदद से काफी डेटा रिकवर किया जा सकता है।
क्यों बढ़ रहा है खतरा?- विशेषज्ञों का कहना है कि पासवर्ड बदले जा सकते हैं, लेकिन फिंगरप्रिंट और चेहरे जैसी बायोमेट्रिक जानकारी हमेशा एक जैसी रहती है। अगर यह डेटा गलत हाथों में पहुंच जाए, तो बैंक फ्रॉड, पहचान चोरी और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
AI बना साइबर अपराधियों का नया हथियार- हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन, रूस और उत्तर कोरिया से जुड़े कई साइबर ग्रुप अब AI टूल्स का इस्तेमाल कर ज्यादा खतरनाक साइबर हमले कर रहे हैं। Gemini, Claude और OpenAI जैसे एडवांस AI मॉडल्स की मदद से हैकर्स अब तेजी से Malware और साइबर अटैक तैयार कर पा रहे हैं।
एक्सपर्ट्स की सलाह- साइबर विशेषज्ञों ने लोगों को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते समय सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर ऐसी तस्वीरों से बचने को कहा गया है, जिनमें उंगलियों के निशान साफ दिखाई देते हों।
सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com