होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में लापरवाही, गनर सस्पेंड

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, May 28, 2026 12:39 PM

मऊ। सदर विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गनर बिना अनुमति अपने तैनाती स्थल से जिले के बाहर चला गया था।

सदर क्षेत्र से विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को लापरवाही और विभागीय अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक संबंधित कांस्टेबल बिना अनुमति ड्यूटी छोड़कर जिले से बाहर चला गया था। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कांस्टेबल उपेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि विधायक की सुरक्षा के लिए तैनात गनर द्वारा बिना अनुमति तैनाती स्थल छोड़ना गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है। जांच में यह भी सामने आया कि पुलिसकर्मी ने विभाग को इसकी कोई सूचना नहीं दी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा ड्यूटी में इस प्रकार की लापरवाही को बेहद गंभीर माना जाता है। घटना के बाद तत्काल दूसरा गनर विधायक की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है। गौरतलब है कि अब्बास अंसारी ने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर जीता था। उस समय पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में थी, जबकि वर्तमान में सुभासपा भाजपा नीत गठबंधन का हिस्सा है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment