होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

विद्यालय से बाहर छात्राओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान, अभिभावकों को किया जागरूक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, July 5, 2026 6:53 AM

सिंगरौली। जिले में विद्यालय से बाहर रह गई छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत डाला में छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में जिले में विद्यालय से बाहर एवं अनामांकित छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत डाला में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) आर.एल. शुक्ला ने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया। डीपीसी श्री शुक्ला ने अभिभावकों को बालिका शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा ही बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है। उन्होंने शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देकर सभी पात्र छात्राओं का शीघ्र विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। अभियान के दौरान छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय जाने, पढ़ाई जारी रखने और शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment