होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

विटामिन B7 की कमी बना सकती है बाल झड़ने की वजह, एक्सपर्ट्स ने दी डाइट सुधारने की सलाह

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 26, 2026 11:00 AM

नारी डेस्क। आजकल कम उम्र में ही बाल झड़ने और पतले होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लोग हेयर फॉल रोकने के लिए महंगे शैंपू, सीरम और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई बार इसकी असली वजह शरीर में पोषण की कमी होती है। खासकर विटामिन B7 यानी बायोटिन की कमी बालों को कमजोर बना सकती है।

आजकल बाल झड़ने और पतले होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लोग महंगे शैंपू, हेयर सीरम और सैलून ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार इसके पीछे की असली वजह शरीर में पोषण की कमी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार विटामिन B7 यानी बायोटिन की कमी बालों को कमजोर बना सकती है और हेयर फॉल बढ़ा सकती है। डॉक्टर्स के मुताबिक सिर्फ हार्मोनल बदलाव या तनाव ही नहीं, बल्कि प्रोटीन और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन की कमी भी बालों के झड़ने का बड़ा कारण हो सकती है। शरीर जब जरूरी पोषक तत्वों की कमी महसूस करता है, तो वह बालों की ग्रोथ पर कम ध्यान देता है, जिससे हेयर फॉल बढ़ सकता है।

डाइट में शामिल करें ये चीजें- बायोटिन की कमी पूरी करने के लिए अंडा, बादाम, अखरोट, ब्रोकली, फूलगोभी और सोया उत्पादों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा विटामिन B12 भी बालों की सेहत के लिए जरूरी बताया गया है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से बायोटिन सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है।
बायोटिन की कमी के लक्षण- विशेषज्ञों के अनुसार बालों का ज्यादा झड़ना, नाखून कमजोर होना, त्वचा पर रैशेज, आंखों और नाक के आसपास लालपन, हाथ-पैर सुन्न होना और कमजोरी महसूस होना विटामिन B7 की कमी के संकेत हो सकते हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment