मथुरा। वृंदावन के रुक्मणी विहार स्थित निर्माणाधीन ओमेक्स कमर्शियल साइट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्रोजेक्शन छज्जे के निर्माण के दौरान शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे चार मजदूर दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
वृंदावन के रुक्मणी विहार स्थित निर्माणाधीन ओमेक्स कमर्शियल साइट पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान अचानक शटरिंग गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी मजदूरों को बाहर निकाला। एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उपचार के दौरान दो अन्य ने दम तोड़ दिया। मृतकों में एक नेपाल और दो पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए गए हैं। गंभीर घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
