सिंगरौली। जिले के माड़ा ईको पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के बाद कलेक्टर गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक सियाज के. एम. ने जिप लाइन और जिप वॉक का रोमांचक अनुभव लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने साहसिक गतिविधियों की सुरक्षा और गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
जिले के माड़ा ईको पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के बाद कलेक्टर गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक सियाज के. एम. ने पार्क में संचालित साहसिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वयं जिप लाइन और जिप वॉक का रोमांचक अनुभव लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और संचालन की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों को एडवेंचर गतिविधियों में हिस्सा लेते देख पार्क में मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा। माड़ा ईको पार्क में विकसित की गई साहसिक गतिविधियां क्षेत्र में पर्यटन आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनती जा रही हैं।
