सिंगरौली। जिले के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को शासकीय आईटीआई पचैर में विकासखंड स्तरीय “युवा संगम-रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला” आयोजित किया गया। जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा शासकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में नौ निजी कंपनियों एवं संस्थाओं ने भाग लिया।
जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई पचैर में विकासखंड स्तरीय “युवा संगम-रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला” आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित इस मेले में नौ निजी कंपनियों और संस्थाओं ने भाग लिया। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन किए। विभिन्न कंपनियों ने 94 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया, जिनमें 3 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। वहीं 47 युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के ऑफर लेटर प्रदान किए गए, जबकि 69 अभ्यर्थियों को करियर काउंसिलिंग देकर रोजगार और कौशल विकास संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।
