होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

युवक-युवती को घेरकर युवती को ले जाने की कोशिश,वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, September 21, 2026 8:58 AM

जमुई। बिहार के जमुई जिले से एक परेशान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में रात के समय स्कूटी के पास खड़े एक युवक और युवती को कुछ लोग चारों ओर से घेरते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान गमछे से चेहरा ढके एक युवक द्वारा युवती को पीछे से पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। युवती खुद को बचाने का प्रयास करते हुए चिल्लाती और मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है।

देखे वीडियो-

बिहार के जमुई जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में रात के समय स्कूटी के पास खड़े एक युवक और युवती को कुछ लोग चारों तरफ से घेरते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान चेहरे पर गमछा बांधे एक युवक युवती को पीछे से पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। युवती खुद को बचाने के लिए चिल्लाती और मदद की गुहार लगाती नजर आती है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस ने जमुई पुलिस को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना की लोकेशन सत्यापित करने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने को कहा गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जांच में जुटी है। सत्यापन के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो जमुई जिले का ही है या नहीं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment