चाईबासा में जमीन विवाद को लेकर देवर ने 54 वर्षीय भाभी की गला रेतकर की हत्या, शव को जंगल में फेंका।

झारखंड। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के लतार गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा 54 वर्षीय सुकमति लोहरा की हत्या उसके ही देवर ने कर दी। महिला के गले पर गहरी चोटें दिखाई पड़ी हैं और उनका शव पास के जंगल में फेंका मिला।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जमीन विवाद के सिलसिले मे 54 वर्षीय एक महिला की उसके देवर ने कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है की पीड़िता सुकमति लोहरा पर बुधवार शाम को टोंटो थाना क्षेत्र के लतार गांव के किताहातु टोला में काम पर जाते वक्त हमला कर दिया गया। जहा टोंटो थाना के प्रभारी सुकुमार हेम्ब्रम ने कहा की उसका गला रेत कर हत्या की गई। उसके बाद शव को पास के जंगल में फेंक दिया गया। सुकमति के पति विशु लोहरा के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच मे जुट गई है। हेम्ब्रम ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घटना एक भूखंड को लेकर हुए विवाद के कारण हुई है और उन्होंने जादू-टोने से किसी भी तरह के संबंध से मना किया था। उन्होंने ने बताया की आरोपी फरार है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।