न्यूजमध्य प्रदेशसुर्खियों में ..
महापौर बंगले के सामने तड़पता रहा ज़िंदा इंसान।
महापौर बंगले के सामने तड़प रहा ज़िंदा इंसान, हाथ सड़ चुका, मगर मदद के लिए कोई आगे नहीं आया
सिंगरौली। बैढ़न नगर निगम महापौर बंगले के ठीक सामने स्थित कृषि उपज मंडी के चबूतरे पर आज एक अज्ञात व्यक्ति बेहद गंभीर अवस्था में जिंदा पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि व्यक्ति की एक बाँह पूरी तरह सड़ चुकी है और उससे खून बह रहा था। वह बेहद दर्द में तड़पता हुआ चबूतरे पर पड़ा था मगर काफी देर तक कोई भी प्रशासनिक सहायता नहीं पहुंची। घटना स्थल नगर निगम के इतने नजदीक होने के बावजूद न नगर निगम प्रशासन हरकत में आया, न 108 एम्बुलेंस सेवा सक्रिय हुई। वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों ने कहा कि कई बार कॉल करने के बाद भी मेडिकल सहायता समय पर नहीं मिल सकी।





