उतर प्रदेशन्यूज

तेंदुए को पकड़ने के लिए बिछाये गये जाल मे फसने से तेंदुए की मौत।

महराजगंज। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में तेंदुए को पकड़ने के लिए बिछाये गये जाल मे फस के तेंदुए की मौत हो गई। मौके पर पहुची वन विभाग की टीम मृत तेंदुए को कब्जे में लेकर जांच मे जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में तेंदुए ने साजिद अली 50 वर्ष, नुरूलहोदा, आसमीन खातून, हैदर अली पर हमला करके घायल कर दिया। घायल सभी लोगो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था जिसमे फस के तेंदुए की मौत हो गई। मौके पर पहुची वन विभाग की टीम मृत तेंदुए को कब्जे में लेकर जांच मे जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button