न्यूजमध्य प्रदेश

विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के कई ग्राम पंचायतो मे शिविर का किया गया आयोजन।

सिंगरौली। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 अंतर्गत आज जनपद पंचायत बैढ़न के ग्राम पंचायत धरी तथा जीर एवं जनपद पंचायत चितरंगी के ग्राम पंचायत परसोहर एवं खिरवा में शिविर का आयोजन किया गया तथा किसानों को मृदा परीक्षण रासायनिक खाद के उपयोग के बारे में रासायनिक खाद के उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया।

कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्य किया जा रहा है। शिविर के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र ,सिंगरौली तथा अन्य कृषि विभागों के अधिकारियो, कर्मचारियों द्वारा किसानो को उन्नत तकनीक, प्राकृतिक खेती तथा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित कृषको के हितग्राही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। इस अभियान के दौरान वरिष्ट कृषि वैज्ञानिको द्वारा किसानो को मृदा परीक्षण के लाभ कीटनाशक एवं खरपतवार का कम उपयोग किस तरह करना चाहिए, इस संबंध में जानकारी दी जा रही है।

किसानों को इकोनॉमिक थ्रेसहोल्ड लेवल के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कीटो की संख्या को देखते हुए कीटनाशक का समुचित मात्रा में उपयोग करते हुए कीटों का प्रबंधन करना चाहिए। किसानों को कम लागत में अच्छी खेती करने के लिए विभिन्न उपाय एवं सुझाव दिए गए। साथ ही किसानो को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, केसीसी सहित उन्नत कृषि उपकरणो में दिए जाने वाले अनुदान आदि के संबंध में विस्तार से अवगत कराने के साथ ही कृषि उपकरणो के उपयोग के संबंध में अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button