न्यूजमध्य प्रदेश

महापौर ने नगर निगम कार्यालय में किया ध्वाजा रोहण।

सिंगरौली। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय  प्रभारी आयुक्त नगर निगम आरपी बैस सहित पार्षदों और अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने कहाँ वीरों के बलिदान और त्याग से मिली है,आजादी हर व्यक्ति को इसका मोल समझना चाहिए।

उक्त अवसर पर नगर वासियों,अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महापौर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सबको देश और समाज के प्रति कर्तव्यों तथा संविधान के प्रति निष्ठा की याद दिलाता है। वीरों के बलिदान और त्याग से हमें आजादी मिली है। हर व्यक्ति को इसका मोल समझना चाहिए। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कत्र्तव्यों पर भी ध्यान देना चाहिए। तथा बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए।

नगर निगम अध्यक्ष ने नगरवासियों तथा निगम के अधिकारी कर्मचारियो को स्वतंत्रता दिवस की सुभाकमना देते हुये कहा कि कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिये कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय अधिकारी व कर्मचारी संवेदनशील होकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा शासन की योजनाओं व कार्यक्रमों को हर जरूरतमंद तक पहुंचायें। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिना एक पल गवाये राष्ट्र सेवा में निरंतर कार्य कर रहे है। उसी प्रकार हम सब मिलकर नगर के विकास के लिए कार्य करें। हमारा नगर निगम नगर अन्य महानगरों की तरह आगे बढ़े ऐसा संकल्प लेकर हमे कार्य करना है।उन्होने कहा कि  हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे नगर वासियों के दिलो में राष्ट्र के प्रति समर्पण कि भावना जागृति हो रही है। समारोह के दौरान उतकृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो कर्मचारियो को महापौर निगम अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button