न्यूजमध्य प्रदेश

सीएम हेल्प लाईन में प्रदेश स्तर पर टॉप 5 में आने वाले विभागो को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

सिंगरौली। सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त आवेदनो का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर प्रदेश स्तर पर टॉप 5 में आने वाले विभागो के विभागीय अधिकारियो प्रशस्ति पत्र देकर कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा सम्मानित किया गया। एवं आगे भी इसी तरह से सभी विभागीय अधिकारियो को निराकरण कर जिले का नाम टॉप 3 में लाने के लिए प्रेरित किया गया।

कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, वन विभाग एसडीओ एन.के त्रिपाठी, डब्ल्यूआरडी के कार्यपालन यंत्री एस.एन त्रिपाठी, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, प्रभारी उप संचालक कृषि मनोज सिंह, श्रम अधिकारी नवीन पाण्डेय को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button