न्यूजमध्य प्रदेश
मछली पालन से आत्मनिर्भर बनीं सफेदमती, पीएम मत्स्य सम्पदा योजना से मिली नई पहचान।

सिंगरौली। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना ग्रामीण अंचलों में सफलता की नई कहानियाँ लिख रही है। जिले के मझौली क्षेत्र की सफेदमती बैस पति भीम सेन बैस ने योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।
योजना के तहत 50 लाख की लागत पर उन्हें शासन से 12 लाख 50 हजार रुपये का अनुदान मिला। इस राशि से उन्होंने 8 टैंक का निर्माण कर मछली पालन का कार्य शुरू किया। अब नियमित उत्पादन और बिक्री से उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। सफेदमती ने खुशी जताते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मूहन यादव का आभार प्रकट किया।