न्यूजमध्य प्रदेशसुर्खियों में ..
सिंगरौली में स्व सहायता समूह की बहनों का हौसला बढ़ाने पहुँचे जनप्रतिनिधि

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “स्वास्थ्य नारी – सशक्त परिवार अभियान” कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की बहनों ने अपने हुनर और योगदान को प्रदर्शित करते हुए स्टाल लगाई हुई है। स्टालों का अवलोकन कर उपस्थित अतिथियों ने उनकी सराहना और उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री माननीय संपत्तियां उईके, मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था की – “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है।”
स्व सहायता समूह की बहनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी ने नारी आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया।





