न्यूजमध्य प्रदेश
चितरंगी पुलिस की फुर्ती, 24 घंटे में पकड़ा हत्या प्रयास का आरोपी।
चितरंगी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तेजी से एक्शन लेते हुए आरोपी को सिर्फ़ 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत और कानून व्यवस्था पर भरोसा दोनों बढ़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार चितरंगी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के प्रयास की वारदात में पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। पुलिस ने आरोपी पर 402/25, 109, 296 BNS धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। एक दिन में की गई इस गिरफ्तारी को पुलिस की सतर्कता और सख़्ती का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।




