जातीय उत्पीड़न और साजिश से तंग IPS ने की आत्महत्या, DGP सहित 13 अधिकारियों पर FIR दर्ज।

चंडीगढ़। IPS पूरन कुमार सुसाइड मामले में हरियाणा पुलिस के मुखिया शत्रुजीत कपूर बुरे फंसते हुए दिख रहे हैं। DGP शत्रुजीत कपूर सहित 13 अफसरों पर FIR दर्ज, जातीय उत्पीड़न और साजिश के गंभीर आरोप पत्नी अमनीत ने मांगा इंसाफ हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के पुलिस महानिर्देशक(DGP) शत्रुजीत कपूर सहित 13 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। यह मामला अब सियासी और प्रशासनिक हलकों में तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। मृतक की पत्नी और IAS अधिकारी अमनीत कुमार की शिकायत के बाद यह कार्यवाही की गई है। पुलिस ने BNS की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। FIR में वे सभी नाम शामिल हैं जिन्हें वाई पूरन कुमार ने अपने अंतिम सुसाइड नोट में दोषी ठहराते हुये लिखा था। पी.के. अग्रवाल और टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने मिलकर उनके साथ जातिगत उत्पीड़न किया। उन्होने सुसाइट नोट मे ये भी लिखते हुये बताया की मैंने गृह मंत्री और मुख्य सचिव को लिखित शिकायत दी थी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। डीजीपी शत्रुजीत कपूर के निर्देश पर मुझे बार-बार धमकाया गया। अब मैं और नहीं सह सकता। मेरी मौत के ज़िम्मेदार यही लोग हैं।
मृतक की पत्नी IAS अधिकारी अमनीत कुमारी ने अपने बयान में कहा कि ये शिकायत मै एक IAS अधिकारी या एक लोकसेवक के रूप में नहीं बल्कि एक पीड़ित पत्नी और मां के रूप में दे रही हु। मेरे पति ईमानदार और समर्पित अधिकारी थे। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। उनके खिलाफ झूठे केस बनाए गए है। उन्हें मजबूरन आत्महत्या करनी पड़ी। वाई पूरन कुमार ने अपने घर के साउंडप्रूफ बेसमेंट में सर्विस गन से गोली मारकर आत्महत्या की। मरने से पहले उन्होंने अपनी वसीयत भी तैयार की। जिसमें उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति का उत्तराधिकारी अपनी पत्नी अमनीत को बनाया। बता दें कि घटना के समय अमनीत पी. कुमार जापान में सीएम नायब सैनी के साथ एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल में थीं।





