न्यूजमध्य प्रदेश

दीपावली पूर्व मऊगंज में मिठाई दुकानों पर छापा, मिलावट के संदेह में लिए गए खाद्य नमूने।

मऊगंज। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मऊगंज जिले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया है। यह अभियान कलेक्टर संजय जैन के निर्देश पर जिले में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दीपावली का त्योहार नज़दीक है मिठाइयों की बिक्री जोरों पर है और इसी के साथ मिलावट का खतरा भी बढ़ गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संजय जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मऊगंज जिले में मिठाई की दुकानों और किराना स्टोर्स पर अचानक जांच अभियान चलना शुरू कर दिया है। अभियान के तहत देवतालाब, रतनगंवा सहित कई क्षेत्रों की मिठाई व किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया और मिठाई, नमकीन व खाद्य सामग्री के नमूने जांच हेतु लिए गए। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि त्योहार के समय मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और किसी भी तरह की मिलावट की जानकारी होने पर सीधे खाद्य सुरक्षा विभाग या प्रशासन को तुरंत सूचना पहुंचाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button