मानवता की मिसाल बने जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रिशु), घायल युवक और बच्चे की बचाई जान

सिंगरौली। जिले के युवा और कर्मठ जनपद सदस्य हर्षित सिंह उर्फ रिशु ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना से लोगों का दिल जीत लिया। माड़ा थाना क्षेत्र के रजमिलान आकांक्षा पेट्रोल पंप के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में घायल युवक और बच्चे की मदद कर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है।
देखे वीडियो-
राजनीति के इस दौर में जहां अक्सर जनप्रतिनिधियों पर जनता से दूर रहने के आरोप लगते हैं, वहीं सिंगरौली के जनपद सदस्य हर्षित सिंह उर्फ रिशु ने अपने कर्मों से इस धारणा को तोड़ते हुए मानवता की एक जीवंत मिसाल पेश की है। माड़ा थाना क्षेत्र के रजमिलान आकांक्षा पेट्रोल पंप के पास आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ तो जुटी, पर कोई मदद को आगे नहीं आया। ऐसे में जनपद सदस्य हर्षित सिंह मौके पर पहुंचे और बिना कोई देर किए अपने निजी वाहन से घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने इलाज की पूरी जिम्मेदारी स्वयं ली और दोनों को समय पर चिकित्सा सुविधा दिलाई। उनके इस कदम ने साबित कर दिया कि राजनीति सिर्फ पद और प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि जनसेवा और संवेदनशीलता का दायित्व भी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि “रिशु भैया ने आज दिखा दिया कि नेता वही होता है जो संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा हो।” जनपद सदस्य हर्षित सिंह के इस कार्य ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश फैलाया है। उनका यह मानवीय व्यवहार लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ गया — सच में, रिशु बने जनता के ‘रियल हीरो’!





