सिंगरौली में जनजाति गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सिंगरौली। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नगर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। मल्हार पार्क के समीप चौपाटी में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राज्य मंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुन्दर लाल शाह, नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला बर्मा व पार्षद श्रीमती सीमा जयसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और त्याग देश के आदिवासी समाज के उत्थान का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए और जनजाति गौरव दिवस को गौरवपूर्ण ढंग से मनाया गया।





