न्यूजमध्य प्रदेश

23 साल की उम्र में रीवा की ओशिन सिंह सोलंकी बनीं सिविल जज

रीवा।  जिले ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले की 23 वर्षीय ओशिन सिंह सोलंकी ने पहली ही कोशिश में सिविल जज बनकर असाधारण सफलता हासिल की है। कम उम्र में मिली इस उपलब्धि ने पूरे रीवा को गौरवान्वित कर दिया है।

जिले के लिए गर्व का क्षण तब बना, जब रीवा की 23 वर्षीय ओशिन सिंह सोलंकी ने सिविल जज की परीक्षा पहली ही प्रयास में उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। कम उम्र में मिली इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है। ओशिन के पिता दल बहादुर सिंह सोलंकी पेशे से क्रिमिनल लॉयर हैं, जबकि उनकी मां पुलिस लाइन में एडीओपी पद पर पदस्थ हैं। पारिवारिक वातावरण, अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन ने ओशिन को मजबूती दी। 12वीं में पढ़ रहे छोटे भाई ने भी उनकी तैयारी के दौरान पूरा सहयोग दिया। दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने ओशिन को यह मुकाम दिलाया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है कि सही दिशा और निरंतर प्रयास से हर सपना साकार किया जा सकता है। ओशिन की इस उपलब्धि ने रीवा को एक बार फिर सकारात्मक उपलब्धियों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। जिले में प्रतिभाओं की चमक लगातार बढ़ रही है, और ओशिन ने इस चमक में एक और उजाला जोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button