न्यूजमध्य प्रदेश

जल संचय अभियान में जनसंवाद, नालों में किया गया बोरी बंधान

सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बैढ़न अंतर्गत सेक्टर माड़ा के ग्राम करामी एवं कर्सुआराजा में जल संचय अभियान के तहत जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्षा जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया तथा बोरी बंधान का कार्य संपन्न कराया गया।

जिले में जल संकट से निपटने के लिए जल संचय अभियान को ज़मीनी स्तर पर गति मिल रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बैढ़न अंतर्गत सेक्टर माड़ा के ग्राम करामी और कर्सुआराजा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नालों पर बोरी बंधान का कार्य कर वर्षा जल को रोकने और भू-जल स्तर बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल की गई। वहीं आदर्श ग्राम चितरवई कला के बलूहा नाला में भी बोरी बंधान कार्य कर जल संचय को मजबूत किया गया। जनसंवाद के दौरान जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े जल संकट का समाधान संभव है और इसके लिए जनभागीदारी सबसे आवश्यक है। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करामी के अध्यक्ष संजय राठिया, सचिव रामायण प्रसाद शाह, सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद अमहरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। परामर्शदाता सुधा सोनी, रिनू शर्मा, सविता शाह, सुरेखा गुप्ता, चंद्ररेखा प्रजापति, एमएसडब्ल्यू माला द्विवेदी, पुष्पा चतुर्वेदी, अंजली गौतम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button