न्यूजमध्य प्रदेश

जिले में पदस्थ तहसीलदार पर रेप का मामला दर्ज।

ग्वालियर। जिले मे पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। तहसीलदार पर महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले मे पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर एक पीड़ित महिला ने शोषण करने की शिकायत महिला ने तहसीलदार के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत कलेक्टर और एसपी से की है। महिला का आरोप है की वह तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की पत्नी है इसके अलावा उसकी तीन और पत्नियां भी है। महिला का आरोप है कि 2006 में उसके पति का देहांत हो गया था। 2008 में तहसीलदार शत्रुघ्न से उसकी मुलाकात हुई थी। 2010 में तहसीलदार शत्रुघ्न ने मंदिर में उससे शादी की और 17 साल से यौन शोषण कर रहा है। इस दौरान 2014 में उसने शत्रुघ्न के बेटे को भी जन्म दिया। शिकायत में यह भी बताया कि तहसीलदार ने पोस्टिंग वाली जगह हमेशा साथ रखा। इस दौरान उसने अपने दोस्त से भी जबरन शारीरिक संबंध बनवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button