नेशनल न्यूजन्यूजमनोरंजनसुर्खियों में ..

भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुरलीकांत पेटकर ने कहा, “मैं अर्जुन लाइफटाइम अवार्ड प्राप्त करने के लिए बहुत खुश और आभारी हूं।

मुरलीकांत पेटकर पुरस्कार से सम्मानित होकर बेहद खुश हैं और मुरलीकांत इस मौके पर चंदू चैंपियन के निर्माताओं का आभार व्यक्त किया है और कहाँ की मैं साजिद नाडियाडवाला का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी कहानी पर विश्वास किया और इसे फिल्म चंदू चैंपियन के जरिए बड़े पर्दे पर पेश किया। मुरलीकांत पेटकर भारतीय सेना के वीर जवान रहे हैं। 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्हें 9 गोलियां लगी थीं, और उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उनकी कमर से नीचे का हिस्सा लकवा ग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बावजूद भी मुरलीकांत ने हार नहीं मानी और 1972 में भारत के पहले पैरालिंपिक तैराक का खिताब जीतकर सभी को हैरान कर दिया। उन्हीं के संघर्ष पर कार्तिक आर्यन ने फिल्म बनाई, जिसका नाम चंदू चैंपियन है। एक्टर की ये फिल्म काफी सुपरहिट साबित हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button