एक बार फिर 5th क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के साथ रेप, 02 दिन के बाद हुआ खुलासा

ओडिशा। में 14 साल के लड़के ने की हैवानियत की सारी हदे पार। 5th क्लास मे पढ़ने वाली लड्की के साथ किया रेप। लड़के की दरिंदगी ने 5वीं कक्षा की बच्ची का जीवन तबाह कर दिया। गोपीनाथ मंदिर के पास हुई इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। दो दिन बाद सामने आई सच्चाई ने पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने पर मजबूर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा में 14 साल के लड़के की हैवानियत सामने आई है। दरअसल, जगतसिंह जिले के तिरतोल थाना क्षेत्र के कुराधा गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्थानीय सरकारी हाई स्कूल के कक्षा 9 में पढ़ने वाले आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा में लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। पुलिस के माध्यम से द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने शुक्रवार को 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। जब वह स्कूल से घर वापस आ रही थी, तभी आरोपी ने शाम करीब 4 बजे गोपीनाथ मंदिर के पास उसे रोक लिया। और रोकने के बाद आरोपी छात्रा को जबरजस्ती मंदिर के पीछे लेकर चला गया। और तभी उसके साथ कथित तौर पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया साथ ही आरोपी ने बच्ची को धमकाते हुये ये भी कहा की अगर उसने किसी से कुछ भी कहा तो वह उसे गंभीर परिणाम देगा। इस दर्दनाक घटना के बाद डरी हुई बच्ची घर पहुंची। पहले उसने अपने परिवार को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। मगर दो दिन बाद, उसने हिम्मत जुटाई और अपने माता-पिता को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद, पीड़िता की मां ने सोमवार को तिरतोल पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले के संबंध में पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच प्रक्रिय के बाद आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।





