न्यूजमध्य प्रदेशसुर्खियों में ..

20 हजार की रिश्वत लेते भाजपा नेता चढ़ा पुलिस के हत्थे।

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब नेताओं की संलिप्तता भी उजागर होने लगी है। ताज़ा मामला नरसिंहपुर जिले से है, जहां भाजपा नेता छुट्टू उर्फ बृजेंद्र महाराज को पुलिस ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी नेता पर एक व्यक्ति को फर्जी दुष्कर्म के मामले में फंसाने और उससे पैसे वसूलने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नरसिंहपुर जिले से एक नया मामला सामने आया है। जहाँ एक भाजपा नेता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए नेता का नाम छुट्टू उर्फ बृजेंद्र महाराज है। बताया जा रहा है बृजेंद्र महाराज पर एक व्यक्ति को झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे वसूल रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। धनारे कॉलोनी, गली नंबर 3 निवासी राजेश जैन ने पुलिस को बताया कि उससे भाजपा नेता छुट्टू महाराज अपने ट्रेवल्स ऑफिस बुलाया था। और जब वह अपनी पत्नी के साथ ट्रेवल्स ऑफिस पहुंचा तो छुट्टू महाराज ने उन्हे धमकाते हुए कहा कि महिला थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज है। अगर वह जेल जाने से बचना चाहता है तो दो लाख रुपये देना होगा। उसी समय एक महिला पूना बाई और संदीप राजपूत भी वहां पहुंच गए। जो खुद को पीड़िता और उसके सहयोगी के रूप में बताया। इन सब ने मिलकर राजेश पर दबाव बनाया कि यदि वह तुरंत पैसे नहीं देगा तो उसके खिलाफ केस दर्ज हो जाएगा। राजेश और उसकी पत्नी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस और उनके अधिवक्ता संघ को सुनाई। इसके पूर्व एसपी के निर्देश से एसडीओपी की निगरानी में एक टीम एकत्रित की गई। और गुरुवार रात को राजेश जैन ने नया बस स्टैंड पर आरोपी छुट्टू महाराज को 20 हजार रुपये (पांच-पांच सौ के नोट) दिए। जैसे ही आरोपी ने पैसे गिनना शुरू किया। तभी मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। पूरी कार्रवाई का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया गया।
मगर हैरानी की बात ये है कि आरोपी भाजपा नेता को कुछ ही घंटों में थाने से रिहा कर दिया गया। जिसके बाद पीड़ित राजेश ने आरोप लगाया कि छुट्टू महाराज उसके घर जाकर शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहा है। इसको लेकर राजेश ने एसपी को एक लिखित आवेदन सौंपा। इस घटना पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा! छुट्टू महाराज भाजपा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के टिकट पर नरसिंहपुर नगर पालिका के मुशरान वार्ड से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। भले ही वे चुनाव हार गए थे। बावजूद इसके स्थानीय राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button