उतर प्रदेशन्यूज

राष्ट्रपति ने प्रो विभा शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देकर किया सम्मानित ,सीएम योगी ने दी बधाई।

अलीगढ़। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस पर आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एएमयू की अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका प्रोफेसर विभा शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर विभा शर्मा को यह पुरस्कार उनकी शिक्षण शैली और उसमें किए गए नवाचार के लिए दिया गया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रो विभा शर्मा के बारे में वीडियो शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं।

देखे वीडियो-

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस पर आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एएमयू की अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका प्रोफेसर विभा शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर विभा शर्मा ने स्टडीज इन थिएटर कोर्स के जरिए अध्यापन की एक नई शैली को विकसित किया। जिसमें नाट्य गतिविधियों से शिक्षण को प्रेषित किया गया। उनके इस कोर्स को यूजीसी पोर्टल के जरिए कोई भी नि:शुल्क हासिल कर सकता है।

प्रोफेसर विभा का मानना है कि नाट्य कला हम सबके जीवन में है, इसको बस अपने अध्ययन में शामिल करना है।  सम्मान मिलने पर, प्रोफेसर विभा शर्मा ने इसे एक सुखद और गर्व का अनुभव बताया। प्रोफेसर विभा ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय और उनके विद्यार्थियों का है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रो विभा शर्मा के बारे में वीडियो शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं। ट्विट कर सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के अंग्रेजी विभाग की प्रो. विभा शर्मा जी को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई! प्रो. विभा शर्मा जी ने थिएटर वर्कशॉप और Innovative Pedagogy के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्रिएटिविटी और विचारों को अभिव्यक्त करने का अद्भुत अवसर प्रदान किया है। शिक्षा में आपके ऐसे प्रयोग भावी पीढ़ियों को ज्ञान के साथ व्यक्तित्व निर्माण की ओर भी अग्रसर करते हैं। आपको उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button