जिले मे रात के सन्नाटे में हुई चाकूबाजी, युवक की मौत, 3 गिरफ्तार

कटनी। शहर में बढ़ती हिंसक घटनाओं के बीच माधवनगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। राबर्ट लाइन इलाके में 25 वर्षीय गागा उर्फ गगन बजाज पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर के राबर्ट लाइन इलाके में शनिवार रात को एक भयावह घटना ने लोगों को दहला दिया। 25 वर्षीय गागा उर्फ गगन बजाज पर तीन अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पुराने विवाद का नतीजा है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तीन आरोपियों—अभय दुबे, साहिल वाधवानी और आशीष उर्फ भूरा तिवारी—को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि गागा बजाज दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी कॉलोनी में ही हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।