लाड़ली बहनों के खाते में पहुंची 29वीं किस्त, नवंबर से मिलेंगे 1500 रुपये महीना सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान।

भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को त्योहार से पहले बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को श्योपुर जिले से लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी कर दी। इस बार 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में कुल 1541 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दिवाली से पहले मध्यप्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को श्योपुर जिले से लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी है। सिंगल क्लिक से 1 करोड़ 26 लाख से ज्यादा बहनों के खातों में 1250-1250 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
इस बार कुल 1541 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। वहीं सीएम ने ये भी ऐलान कर दिया कि नवंबर महीने से लाड़ली बहनों को 1500 रुपये प्रति माह मिलना शुरू हो जाएगा। यह बदलाव भाई दूज के वादे के अनुरूप किया गया है। पैसा आया है या नही इसका पता लाड़ली बहनों के मोबाइल पर बैंक से SMS के जरिए राशि क्रेडिट होने की सूचना मिलती है। अगर किसी को मैसेज नहीं आया है तो वे नीचे दिए गए लिंक से स्थिति जांच कर सकते हैं-https://cmladlibahna.mp.gov.in/
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ये भी कहा की बहनों के लिए सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। 2028 तक ये राशि बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह कर दी जाएगी।
डॉ मोहन यादव ने जिले में 98.87 करोड़ रुपए लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें प्रेमसर–हिरनीखेड़ा–मूड़ला मार्ग का उन्नयन (59.78 करोड़ रुपए), ग्राम अकोरिया, खैरघाटा, हिरनीखेड़ा, पच्चीपुरा, मेखड़ी, सलापुरा में नवीन विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण और नलजल योजनाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।




