न्यूजमध्य प्रदेशसुर्खियों में ..

अंबेडकर जयंती पर असमानता का प्रदर्शन! भाजपा सांसद ने कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

सतना। जनता की सेवा का वादा करने वाले जनप्रतिनिधि जब आम कर्मचारियों पर हाथ उठाने लगें, तो सवाल उठना लाज़मी है। मध्यप्रदेश के सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। शुक्रवार सुबह एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खुलेआम एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया — और यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया।

देखे वीडियो-

सूत्रों के अनुसार, सांसद गणेश सिंह जब प्रतिमा तक पहुँचने के लिए क्रेन के हाइड्रोलिक बॉक्स पर चढ़े, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे लड़खड़ा गए। क्रेन में आए इस झटके से नाराज़ होकर सांसद ने मौके पर मौजूद क्रेन ऑपरेटर को बुलाया और उसे एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, भाजपा सांसद पर आलोचनाओं की बौछार शुरू हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button