उतर प्रदेशन्यूज
अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूरों से भरा लोडर पलटा,10 मजदूर घायल।

झाँसी। यूपी के झाँसी मे अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूरो से लोड लोडर वाहन पलट गया जिससे 10 मजदूर घायल हो गये है जिनको उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसराय थाना क्षेत्र में मजदूरो से भरे एक लोडर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे लोडर मे बैठे 10 मजदूर घायल हो गये है जिनको उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।