गैस सिलेंडर फटा, मां-बेटे एंव भतीजे की मौत।

बिहार। बिहार के पूर्णिया जिले मे घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे एक महिला एंव दो बच्चे सहित 03 लोगो की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के अमौर थाना क्षेत्र के सहानगांव मे घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे एक महिला एंव दो बच्चे सहित 03 लोगो की मौत हो गई है। बताया जाता है की अमौर थाना क्षेत्र के सहानगांव मे घर में चाय बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे मे फेफनी उम्र 40 साल इस्तखार उम्र 14 साल एंव सराफत उम्र 05 साल की मौत हो गई है जबकि हादसे मे अरमान उम्र 08 साल एंव मो. मंजूर उम्र 23 साल गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।