न्यूजमध्य प्रदेश

गुनाह: इस देश में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर मिलती है सख्त सजा!

इंटरनेशल डेस्क। आजकल के दौर में जहां लोग काफी एडवांस हो रहे हैं और शादी से पहले शारीरिक संबंध को स्वीकार किया जा रहा है। वन नाइट स्टैंड और हुकअप कल्चर भी हमारे लाइफस्टाइल का हिस्सा बनता जा रहा है वहीं एक देश ऐसा भी है जिसमें ऐसे रिश्तों को गलत समझा जाता है. यही नहीं इसके लिए कानून में सजा का प्रावधान भी है।

यह भी पढे- एमपी के सिंगरौली मे दबंगों के हौसले बुलंद,बेखौफ दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। https://bhartiyriyashat.com/hindi-news/9878/

इंडोनेशिया की संसद में साल 2022 में एक कानून पारित हुआ था। यह कानून दिसंबर 2022 में पारित हुआ, लेकिन इसे पूरी तरह लागू होने में तीन साल लगेंगे, यानी यह 2025 में प्रभावी होगा। इस कानून के अनुसार यहाँ शादी से बाहर किसी इंसान के साथ शारीरिक संबंध बनाना अपराध माना जाता है। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसे एक साल की सजा हो सकती है। सबसे अहम बात यह है कि यह नियम इंडोनेशिया के लोगों के साथ-साथ यहाँ रह रहे या आने वाले विदेशियों पर भी लागू होता है। अगर कोई विदेशी भी इस तरह के कृत्य में शामिल पाया जाता है तो उसे भी सजा मिल सकती है। अगर सरल शब्दों में इस कानून को समझा जाए तो इंडोनेशिया की सरकार ने इस कानून के तहत देश के अंदर शादी से पहले शारीरिक संबंध बैन करने के साथ-साथ शादी के बाद पति/पत्नी के अलावा किसी दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। हालाँकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें कार्रवाई तभी हो सकती है जब पति-पत्नी या बच्चों की तरफ से इस पर कोई केस दर्ज करवाया जाए। इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है लेकिन यहाँ के केवल एक राज्य में ही शरिया के नियमों को लागू किया गया है। सिर्फ इंडोनेशिया ही नहीं दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहाँ अभी भी इस तरह के कल्चर को मान्यता नहीं दी गई है। इनमें से ज़्यादातर देश धार्मिक रीति-रिवाजों पर चलने वाले हैं। उदाहरण के लिए सऊदी अरब में भी वन नाइट स्टैंड जैसा कोई कल्चर देखने को नहीं मिलता है। यहाँ इस्लामिक नियमों का कड़ाई से पालन होता है। इसी लिस्ट में ईरान का नाम भी शामिल है। ये देश अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं के कारण सामाजिक व्यवहार पर सख्त नियम रखते हैं जो आधुनिक पश्चिमी समाजों के ‘कैजुअल रिलेशनशिप’ के विपरीत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button