न्यूजमध्य प्रदेशसुर्खियों में ..

एमपी मे बेखौफ दबंगों ने एक महिला पर खौलता हुआ तेल फेंका,महिला की हालत नाजुक।

भोपाल। राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र मे एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश मे आया है यहाँ बेखौफ दबंगों ने एक महिला पर खौलता हुआ तेल डाल दिया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा थाना क्षेत्र मे बेखौफ दबंगों ने एक महिला पर खौलता हुआ तेल डाल दिया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है की अन्ना नगर में रहने वाली क्रांति प्रजापति उम्र 35 साल के घर के पास कमलेश प्रजापति से चाय नाश्ते की दुकान के बाहर अतिक्रमण किए जाने को लेकर अनबन चलती रहती थी। आरोपियो को क्रांति प्रजापति और उसके बेटे यश पर शिकायत करने का संदेह था। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर पूर्व में भी विवाद होते रहे हैं। इसी बात पर आरोपी कमलेश, उसके नाबालिग (17) वर्षीय भाई सहित एक अन्य महिला के बेटे से बहसबाजी कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर आरोपियो ने मारपीट शुरु कर दी। महिला अपने बेटे क्रांति को बचाने गई तो आरोपियों चाय नाश्ते की होटल में खौलते तेल से भरे बर्तन को उस पर उड़ेल दिया। इससे महिला गंभीर रुप से झुलस गई। उक्त मामले मे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है एंव मामले की जांच मे जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button