न्यूजमध्य प्रदेश
अंशिका सिंह ने जेईई मेंस मे ऑल इंडिया रैंक 1370 प्राप्त कर अपने परिजनों का नाम किया रोशन।

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना प्रभारी श्री उमेश प्रताप सिंह की बेटी अंशिका सिंह ने जेईई मेंस 2025 का एग्जाम क्रेक कर अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। अंशिका सिंह ने जेईई मेंस मे ऑल इंडिया रैंक 1370 प्राप्त की है।
एनटीए द्वारा घोषित रिजल्ट में अंशिका की ऑल इंडिया रैंक 1370 आयी है। अंशिका अब एडवांस की परीक्षा देने के लिए क्वालीफाई कर गई है। अंशिका अब 18 मई का होने वाले जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी में जुट गई है। उधर अंशिका की इस उपलब्धि की जानकारी वायरल होने पर उनके पापा को शुभकानाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।