उतर प्रदेशन्यूज
स्लीपर बस में आग लगने से 05 यात्री जिंदा जले,कई घायल।

लखनऊ। बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस मे अचानक आग लग गई। हादसे मे 05 यात्री जिंदा जल गये जिसकी उनकी मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस मे अचानक आग लग गई जिससे 05 यात्री जिंदा जल गये। बताया जाता है की एक प्राइवेट स्लीपर बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही थी की रास्ते मे खनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे मे 05 यात्री जिंदा जल गये जबकि कई लोग घायल हो गये है जिनको उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। ड्राइवर और कंडक्टर कांच तोड़कर निकल भागे।
हादसे मे इनकी हुई मौत-
- लख्खी देवी पति अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल
- सोनी पिता अशोक महतो उम्र करीब 26 वर्ष
- देवराज पिता रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष
- साक्षी कुमारी पिता रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष एंव एक अज्ञात पुरुष