विधायक एवं कलेक्टर ने विकशित कृषि सकल्प अभियान जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

सिंगरौली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप कृषकों से प्रत्यक्ष जुड़ाव तथा संवाद के माध्यम से देश के कृषि और किसान को सम्पन्न बनाने के लिएन 29 मई से 12 जून तक विकशित कृषि सकल्प अभिय चलाया जा रहा है। अभियान को कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मछलीपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त सहभागिता से क्रियान्वयन किया जाएगा। विकशित कृषि सकल्प अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर से सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह तथा जिला पंचायत की उपाध्यक्ष अर्चन सिंह के द्वारा किसान रथ को हरी झण्डी दिखाकर गाव की ओर रवाना किया गया।
विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य कृषकों को नवविकसित फसल किस्मों एवं कृषि तकनीकों की जानकारी, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन, मृदा स्वास्थ्य पत्रक की अनुशंसाओं के आधार पर रसायनिक उर्वरकों के संतुलित तथा वैकल्पिक उपयोग के संबंध में जागरूक करना है इसके साथ ही कृषकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कृषकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों का संकलन करते हुए अनुसंधान की कार्यनीति का निर्धारण करना है। इस अवसर पर सिंगरौली विधानभा के विधायक ने श्री राम निवास शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत गाव मे बसता है और सकल घरेलू उत्पाद में 16 प्रतिशत का योगदान देने के बावजूद भी 70 प्रतिशत आबादी कृषि आधारित जीविका पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि किसानो को तकनीकी खेती एवं प्रकृतिक खेती की जानकारी को अभियान के माध्यम से किसानो तक पहुचाने का कार्य किया जायेंगा।