एमपी मे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की धारदार हथियार से हत्या।

मध्य प्रदेश। एमपी के मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हिंगोरिया बड़ा में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हिंगोरिया बड़ा में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया है। बताया जाता है की भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ उम्र 45 साल अपने घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया। आज सुबह उनका शव खून से लथपथ मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच मे जुट गई है।
डिप्टी सीएम देवड़ा ने जांच के आदेश दिए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता श्यामलाल धाकड़ का शव उनके ही घर में मिलने का समाचार प्राप्त हुआ। मैंने जिला पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।