न्यूजमध्य प्रदेश
सिंगरौली SDM सृजन वर्मा का हुआ तबादला

सिंगरौली। मध्यप्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल की बयार चली है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश ने कई जिलों की प्रशासनिक तस्वीर बदल दी है। इसी क्रम में सिंगरौली के ऊर्जावान एसडीएम सृजन वर्मा का भी तबादला किया गया है।
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस दौरान कई IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा (राजपत्रित) अधिकारियों के तबादले किए गए। जारी आदेश के मुताबिक सिंगरौली जिले के एसडीएम सृजन वर्मा का भी तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में पदस्थ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। यह आदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सहमति से जारी हुआ है। आदेश के बाहर आते ही संबंधित जिलों में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।






