उतर प्रदेशन्यूज

मानवता शर्मसार! आगरा में आवारा कुत्तों ने नोंचा नवजात शिशु का शव; अस्पतालों की भूमिका पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश। आगरा जिले में बुधवार शाम एक हृदय विदारक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। थाना एत्माद्दौला के यमुना पार क्षेत्र, ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 के ई ब्लॉक में एक नाली के पास नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव मिला। दृश्य इतना भयावह था कि स्थानीय लोग कांप उठे—आवारा कुत्तों का एक झुंड उस मासूम के शव को नोंच-नोंच कर खा रहा था।

आगरा शहर में बुधवार शाम को मानवता को झकझोर कर रख देने वाला वीभत्स दृश्य सामने आया। यमुना पार क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 में एक नवजात शिशु का शव नाली के किनारे पड़ा मिला, जिसे आवारा कुत्ते बेरहमी से नोच रहे थे। यह घटना न केवल दिल दहलाने वाली है, बल्कि शहर के गिरते नैतिक मूल्यों और अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। शाम करीब पाँच बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि कुत्तों का एक झुंड ई ब्लॉक के पास नाली में पड़े एक शव को खा रहा है। पास जाकर पता चला कि यह शव एक नवजात शिशु का था, जिसका नाल तक नहीं कटा था—यानी जिसका जन्म कुछ घंटों या एक-दो दिन पहले ही हुआ था। कुत्तों ने शव के हाथ और पैर को क्षत-विक्षत कर दिया था। सूचना पाकर नुनिहाई चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button