न्यूजमध्य प्रदेश
जिला जेल बैढ़न में गीता जयंती पर कैदियों ने किया सामूहिक गीता पाठ

सिंगरौली। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर जिला जेल बैढ़न में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल के बीच श्रीमद्भगवद्गीता का सस्वर सामूहिक पाठ कराया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक, जेल कर्मचारी तथा 412 निरुद्ध बंदियों ने एक साथ भाग लिया।
समारोह के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का सामूहिक गायन किया गया और गीता में वर्णित उपदेशों व लीलाओं का सुंदर रूप से वर्णन किया गया। सभी कैदियों ने एकाग्रता के साथ गीता के श्लोकों का श्रवण कर जीवन में धर्म, कर्तव्य और सदाचार का संदेश आत्मसात किया। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत आरती उतारी गई तथा सभी को प्रसाद वितरण किया गया। जेल प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजन कैदियों में सकारात्मकता और मानसिक शांति को बढ़ावा देते हैं।




