न्यूजमध्य प्रदेश
बदमाशों ने पहले युवक को पिटा उसके बाद चला दी गोली।

मुरैना। जिले मे बदमाशों ने पहले एक युवक को बेरहमी से पीटा एंव उसके बाद बदमाशों ने युवक पर गोली से फायरिंग कर दिया जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी आकाश प्रजापति पिता राजेश प्रजापति उम्र 20 वर्ष अपने साथी नीरज गुर्जर के साथ बैठा हुआ था तभी कुछ बदमाश लोग आये और आकाश प्रजापति को घेर लिया और बदमाशों ने आकाश प्रजापति को बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसके पैर पर गोली चला दी। आनन-फानन मे घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायल युवक का बयान लेकर जांच मे जुट गई है।