न्यूजमध्य प्रदेश

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा,दर्जनो श्रद्धालु घायल।

अनूपपुर। जिले मे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे मे लगभग 13 श्रद्धालु घायल हो गये घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम कोहका निवासी लगभग 12-13 लोग पिकअप वाहन मे बैठ कर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले मे  देवी स्थल मरही माता के दर्शन करने जा रहे थे तभी रास्ते मे ग्राम नोनघुटी के पास पिकअप वाहन तेज रफ्तार होंने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे मे पिकअप चालक सहित लगभग 12-13 लोग घायल हो गये जिंहे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

यह लोग हुये घायल-

  • पिकअप चालक रामसेवक पिता राम प्रसाद सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कोहका
  • बालेंद्र पिता चट्टू सोनकर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कोहका
  • कुसुम पिता आनंद सिंह उम्र 38 वर्ष ग्राम देवरा
  • प्रेम पिता नर्मदा सिंह उम्र 30 वर्ष कोहका
  • गजेंद्र पिता दलबीर सिंह उम्र 15 वर्ष ग्राम देवरा
  • मनीष पिता दिलीप उम्र 08 वर्ष देवरा
  • रोशनी सिंह पिता मुन्ना सिंह उम्र 16 वर्ष
  • अंकित सिंह पिता आनंद सिंह उम्र 24 वर्ष
  • मन्ना सिंह पिता भान सिंह उम्र 42 वर्ष
  • तीरथ सिंह पिता मन्ना सिंह उम्र 24 वर्ष
  • गौतम सिंह पिता संपत सिंह उम्र 25 वर्ष
  • रिंकू सिंह पिता बजरंग सिंह उम्र 17 वर्ष
  • राजू सिंह पिता धन्नू सिंह 26 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button