
रायगढ़। जिले मे करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई है जिससे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में इन दिनों 78 हाथी दो दलों में विचरण कर रहा है। चुह्कीमार जंगल में बिछे 11केवी लाइन के तार टूट जाने से उसकी चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई। हादसे के बाद से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मिलते ही रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाइलो मंडावी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं।