उतर प्रदेशन्यूज
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत,मचा हड़कंप।

मेरठ। मेरठ के दिल्ली-मेरठ हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची वन विभाग की टीम जांच मे जुटी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-मेरठ हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई है। बताया जाता है की परतापुर थाना क्षेत्र के काशी टोल प्लाजा के दिल्ली-मेरठ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक नर तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मृत तेंदुए के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वन विभाग की टीम के साथ पुलिस भी इलाके के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।