न्यूजमध्य प्रदेश

जन सहभागीता से जल स्त्रोतो को सहेजने के लिए जल गंगा सर्वधन अभियान का हुआ शुभारंभ

सिंगरौली। जन सहभागीता से जल स्त्रोतो को सहेजने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ नव सवत्सर एवं गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर जिले के सभी जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायतों में जन सहभागीता के माध्यम से अभियान को मूर्त रूप दिया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा उज्जैन स्थित शिप्रा नदी तट पर वरूण पूजन और जलाभिषेक के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

राज्य मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि जनभागीदारी से हम सब मिलकर जल संग्रह संरचनाओं के निर्माण पूर्व में मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार मरम्मत जल स्त्रोतो में प्रदूषण के स्तर को कम करने जल वितरण की संरचनाओं की साफ सफाई तथा मानसून में किए जाने वाले पौधारोपण हेतु व्यापक स्तर की हम सबको तैयार करना हैं। तथा अपने आस पास के नदी तालाबो की साफ सफाई गहरीकरण कर पानी का स्टोरेज करना होगा।

राज्यमंत्री ने जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि बोरी बंधन एवं चयनित कर अमृत सरोवरो का निर्माण, खेत तालाबो का निर्माण पुराने तालाबो चेकडैम वा स्टाप डैम का सर्वेक्षण कर जीर्णोद्धार के साथ साथ प्रचलित और नव स्वीकृत जल संरक्षण कार्यो को अभियान के दौरान पूर्ण कराए। उन्होने कहा कि चौपाल आयोजित कर आम जन मानस को जल संग्रहण के लिए जागृत करे। यह अभियान 30 मार्च से 30 जून तक निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणो से अपील किया कि इस अभियान में बड़चड़कर भागीदारी करे। ताकि पानी का भण्डारण हो सके तथा पेयजल की समस्या का निदान हो सके। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में हर्षोउल्लास के साथ कलश यात्रा निकालकर पानी रोको अभियान के लिए जन जागृति किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button