न्यूजमध्य प्रदेश
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयो की मौत।

मऊगंज। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयो की मौत हो गई है। सूचना मिलते मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नईगढ़ी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयो की मौत हो गई है। बताया जाता है की जुडमनिया थाना क्षेत्र निवासी दिनेश साकेत और शुक्रमणि साकेत दोनों भाई बाइक से माता के दर्शन करने के लिए गए थे और जब लौट कर वापस आ रहे थे तो रास्ते मे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल दोनों भाइयो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दोनों भाइयो की मौत हो गई। उक्त मामले मे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है।